पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता नलबाड़ीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अप्रैल को होनेवाले नलबाड़ी में होनेवाली चुनावी रैली को लेकर प्रशासन ने जबर्दस्त तैयारी की है मगर रात की बारिश को लेकर प्रशासन के पसीने छूटने लगे थे। आवागमन के रास्ते में पानी भर जाने के कारण असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने अपने दौरे के बीच में मंत्री जयंतो मल्ल बरुवा के साथ सभास्थल का मुआयना किया। प्रकृति की मेहरबानी कहे या आशीर्वाद मौसम अच्छा हो गया सुबह से होने वाले चुनाव प्रचार में आज रात से ही बीजेपी कार्यकर्ताएं दौड़ भाग करते देखे गए। वही गांव गांव से सभा तक पहुंचाने के लिए सुबह 5.00 से ही सारे गाड़ियां बुकिंग की गई है। देश के प्रधानमंत्री के स्वागत में विशाल पंडाल बनाया गया है जिसमें 2 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकेंगे। उनको लेकर लोगों में का खासा उत्साह देखा गया है। राज्य प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री चुनावी रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
नलबाड़ी में मोदी की चुनावी रैली आज