1815 : इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट होने से 1 लाख लोगों से अधिक की मौत हो गई थी।
1895 : चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ था।
1899 : कोलकाता को पनबिजली मिली थी।
1941 : सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की थी।
1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया था।
1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृृष्णन का निधन हुआ था।
1977 : स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ था।
1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया था।
1983 : एसएलवी-3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था।
1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल हुई थी।
1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी जमीन पर वापस लौटा था।
2005 : साहित्यकार, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का निधन हुआ था।
2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क¸ेज का निधन हुआ था।