डिजिटल डेस्क: श्रीनगर के बटवार में सवारियों से भरी एक नाव झेलम नदी में डूब गई। इस हादसे में 10 से 12 स्कूली छात्र सवार थे। सभी छात्र अभी तक लापता हैं। नाव पटलने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का श्रीनगर के SMHS अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। सभी छात्रों की तालश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर ले जा रही एक नाव आज सुबह मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के बटवाड़ा इलाके के पास झेलम नदी में पलट गई। 

बटवारा-गंडाबल के स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय नाबालिगों और अन्य बच्चों को ले जा रही एक नाव आज सुबह पलट गई, जिससे पूरा इलाका  सदमे में है। इस बीच, स्थानीय लोग एसडीआरएफ और अन्य अधिकारियों से तेजी से ऑपरेशन करने का आह्वान कर रहे हैं, क्योंकि एक घंटा बीत जाने के बावजूद किसी भी बचाव दल का कोई निशान नहीं देखा गया है।