नई दिल्ली: इजरायल पर ईरान के हमले के बाद युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है। इजरायल ने भी हमले का जवाब देने का ऐलान कर चुका है। दोनों देशों के इस तनातनी के बीच अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स धराशायी हो गए हैं। भारतीय शेयर मार्केट में भी भूचाल है। इजरायल-ईरान के बीच युद्ध का सीधा असर अडाणी ग्रुप पर भी पड़ेगा। क्योंकि, अडाणी पोर्ट्स उत्तरी इजरायल में हाइफा बंदरगाह का संचालन करता है और ईरान द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद इजरायल और ईरान के बीच किसी भी तरह का संघर्ष चिंता का विषय हो सकता है।

इसका असर आज अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा है। अडाणी पावर 4.12 फीसद गिरकर 570.65 रुपए पर आग गया है। अडाणी ग्रीन एनर्जी भी 4.32 फीसद लुढ़क कर 1802 रुपए के आसपास है। अडाणी एंटरप्राइजेज में 3.20 फीसद की गिरावट है। अडाणी टोटल भी 4 फीसद से अधिक गोता लगा चुका है। अडाणी पोर्ट्स में 2.45 फीसद की गिरावट है और यह 1311.30 रुपए पर है। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशन में 3.60 फीसद की गिरावट है और यह 1030.45 रुपए पर है। एसीसी भी 1.35 फीसद नीचे 2435 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। अंबुजा सीमेंट में भी 1 पफीसद से अधिक की गिरावट है और यह 602 रुपए के करीब है।