डिजिटल डेस्क: केरल के कोच्चि में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम के तहत बांधी गयी एक रस्सी में फंसकर एक बाइक सवार की मौत हो गयी। रविवार (14 अप्रैल, 2024) की रात साढ़े 10 बजे हुए इस हादसे में वडुथाला के रहने वाले मनोज उन्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि उन्नी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
उन्नी के परिवार का कहना है कि बिना किसी चेतावनी के सड़क पर रस्सी बांध दी गई और रात में रस्सी को देख पाना बेहद मुश्किल था। मृतक के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया, ''प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम के तहत रस्सी बांधी गई थी। रात के वक्त रस्सी दिखे, इसके लिए न तो कोई फीता बांधा गया था और ही कोई संकेत चिह्न लगाया गया था।''