डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के आरोपी एवं आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के करीबी सहयोगी आमिर सरफराज ताम्बा की रविवार को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि तांबा पर जब अटैक हुआ, तब वह अपने घर में ही बैठा हुआ था।दो हमलावर बाइक पर आए और उन्होंने दरवाजा खोलते ही अमीर सरफराज को गोलियों से भून डाला। गोलीबारी में अमीर सरफराज को 3 गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई। कड़ी सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल के अंदर, ताम्बा सहित अन्य कैदियों द्वारा किए गए बर्बर हमले के कुछ दिनों बाद सिंह (49) की दो मई 2013 की सुबह लाहौर के जिन्ना अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।
तम्बा को दो साल बाद जेल से रिहा किया गया था और वह इलाके में कई सीसीटीवी वाले एक अच्छी तरह से संरक्षित क्षेत्र में रह रहा था। घटनाक्रम से परिचित पंजाब पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तांबा के जेल में प्रतिद्वंद्वी थे जिन्होंने उसकी हत्या करवा दी। लाहौर के इस्लामपुरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.