डिजिटल डेस्क : दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री और और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। केजरीवाल आज वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट के सामने पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद शराब नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने ईडी को 24 अप्रैल या उससे पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए टाल दी है।
अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तारी की गई थी।