पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अप्रैल को जोरहाट में चुनाव प्रचार करने नहीं आएंगे। इसके बजाय वे 20 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे। राहुल गांधी 20 अप्रैल को नगांव लोकसभा उम्मीदवार प्रद्युत बरदलै के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 16 अप्रैल को असम का दौरा करेंगी। वे जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार गौरव गोगोई के लिए प्रचार करेंगी। देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जोरहाट और त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करेंगी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अप्रैल को असम पहुंचने वाले थे। कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई के लिए उनके प्रचार का कार्यक्रम था।
राहुल गांधी का जोरहाट चुनावी कार्यक्रम रद्द