1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था। 

1887: भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म।

1919: आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई थी। अमरीका के राष्ट्रपति जॉनसन ने 11 अप्रैल के दिन ही 1968 सिविल राइट एक्ट पर साइन किए थे। 

1921: रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।

1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।

1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमरीका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1976: स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।

1999: अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।

2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2011: भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज के लिए पुलित्ज़र सम्मान।