नई दिल्ली: पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग रांची में 30 अप्रैल से दस मई तक खेली जाएगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। लीग से उदीयमान खिलाडिय़ों को अपने कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। लीग के पहले चरण में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्यप्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा की टीमें भाग लेंगी।

इस लीग में अंडर-21 खिलाड़ी भाग लेंगे। दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भारतीय हॉकी के लिए बड़ा पल है। खासकर हमारी महिला खिलाडिय़ों के लिए।