डिजिटल डेस्क : गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गोमांस जब्त किया है। इस दौरान दुकान में गोमांस से समोसे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने भारी मात्रा में गोमांस और उसी से बने कच्चे समोसे जब्त किए हैं। पुलिस ने गोमांस के सैंपल को जांच के लिए भेजा है और दुकान चलाने वाले 6 लोगों को हिरासत में लिया है। दुकान में भारी मात्रा में गोमांस रखा गया था और उससे समोसे तैयार किए जा रहे थे।इसके बाद पुलिस ने भोजनालय के मालिक यूसुफ शेख और नईम शेख को उनके चार कर्मचारियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 152 किलो गोमांस से कच्चे समोसे बनाए गए थे. वहीं 61 किलो समोसे जो कि गोमांस के थे वो भी जब्त किए गए. इसके अलावा पुलिस ने रॉ मटेरियल में रखे गोमांस को भी जब्त किया है. इस पूरी छापामार कार्रवाई में पुलिस ने 326 किलो गोमांस जब्त किया है. 

पुलिस उपायुक्त मोमाया ने कहा कि दुकान चलाने वाले लोगों के पास नगर निगम या खाद्य सुरक्षा विभाग से कोई लाइसेंस नहीं था। डीसीपी ने कहा कि वे अपने ग्राहकों को बताए बिना शहर भर में ये समोसे बेच रहे थे। राज्य सरकार ने साल 2017 में गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया। संशोधित अधिनियम में गोहत्या के लिए 1-5 लाख रुपये के जुर्माने के साथ-साथ आजीवन कारावास का प्रावधान शामिल है। साथ ही आगे की जांच चल रही है।