1669: मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1860: पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।
1965: कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
1988: अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
2001: अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002: बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2003: इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2005: प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।
2010: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2011: सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
2020: देश में कोरोना वायरस से 169 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 5,865 पर पहुंची। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई ।