मेष : आज दिन 7/40 बजे तक नवसंपर्क लाभदायी, विचारित कार्यों में उन्नति, नवसंपर्क का सुयोग, शेष समय कष्टकर, प्रेम संबंधों में कटुता, आर्थिक हानि।

वृषभ : दिनमान अनुकूल, आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, धन संचय में रुचि, राजनैतिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर।

मिथुन : भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, पारिवारिक खुशी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, सुसंदेश की प्राप्ति।

कर्क : आज दिन 7/40 बजे तक व्यावसायिक हानि, सहयोगियों से असहयोग, प्रियजनों से मतभेद, शेष समय बेहतर, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, प्रसन्नता भी।

सिंह : आज दिन 7/40 बजे तक सुसमाचार से हर्ष, स्वयं का निर्णय हितकर, यश में वृद्धि, शेष समय अशुभ, प्रगति में अवरोध, वैवाहिक अड़चनें, अकेलेपन की अनुभूति।

कन्या : उन्नति का मार्ग प्रशस्त, कर्ज की निवृत्ति, जीवनसाथी से सामंजस्य, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, वरिष्ठïजनों से संपर्क।

तुला : पराक्रम में वृद्धि, परिस्थितियाँ अनुकूल, सम्पत्ति विषयक मसला हल, सुसंदेश की प्राप्ति, सदï्विचारों का उदय, आनंद की अनुभूति, राजकीय पक्ष से लाभान्वित।

वृश्चिक : आज दिन 7/40 बजे तक कार्यों में गतिरोध, समस्याएँ प्रभावी, मानसिक तनाव, यात्रा सुखद, शेष समय उन्नतिकारक, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, भोग-विलास में रुझान।

धनु : आज दिन 7/40 बजे तक आर्थिक प्रगति,श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, मान-सम्मान में वृद्धि, शेष समय में नुकसान, पारिवारिक उलझनें, वाद-विवाद की आशंका।

मकर : कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, अपने स्तर को बनाए रखने के लिए व्यय, जीवनसाथी से सानिध्य, आपसी संबंधों में मधुरता, आनंद की अनुभूति।

कुम्भ : अधूरे कार्यों की पूर्ति, पूँजी का प्रतिफल, आशानुकूल घटना घटित, स्वयं का निर्णय लाभप्रद, पठन-पाठन में रुचि, मानसिक राहत, हर्षोल्लास का वातावरण, यात्रा।

मीन : आज दिन 7/40 बजे तक समय आशा के विपरीत, स्वजनों से विवाद, संबंधों में कटुता, शेष समय संतोषजनक, महत्वपूर्ण उपलब्धि, मंगलकृत्य संपन्न, वाहन  सुख।