डिजिटल डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को टीम के अभ्यास सत्र में दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के शामिल होने से राहत की सांस ली। लंबे समय तक चोट के कारण खेल से दूर रहने वाले सूर्यकुमार ने नेट सत्र में अभ्यास करके साथ बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाए। इससे यह उम्मीद जगी कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के आगामी मैच में मैदान में उतर सकते हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम ने इस सत्र में नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में अपने शुरूआती तीनों मैच हारकर बेहद निराशाजनक शुरू की है।
सूर्यकुमार के फिट होने से मुंबई इंडियंस ने ली राहत की सांस