मेष- शारीरिक सुख, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।

वृषभ- आज रात्रि 8/29 बजे तक विपरीत राजकीय पक्ष से उलझनें मित्रों से अनबन, विचारों में उग्रता, शेष समय में व्यावसायिक उन्नति, समस्या का समाधान पक्ष में।

मिथुन- आज रात्रि 8/29 बजे तक सफलताजनक व सम्पर्क उपयोगी, आरोग्य सुख, यात्रा सुखद, शेष समय में लाभार्जन में कमी, कार्यों में निराशा, आत्मबल में कमी।

कर्क- वाक्पटुता से संकल्प सिद्धि, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय, सामियक कृत्यों से यश की प्राप्ति, जनकल्याण की भावना जागृत, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।

सिंह- कार्य-व्यवसाय में परिश्रम के अनुरूप सफलता, पराक्रम में वृद्धि, आपसी सलाह से कामयाबी, दाम्पत्य सुख, पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास, चित्त प्रफुल्लित।

कन्या- आज रात्रि 8/29 बजे तक भाग्य में न्यूनता, समस्याओं से चिन्तित, उन्नति में बाधा, प्रेम सम्बन्धों में कटुता, शेष समय में नवयोजना फलीभूत,पारिवारिक सुख।

तुला- आज रात्रि 8/29 बजे तक समय प्रगतिकारक, व्यक्तिगत परेशानी कम, इच्छा शक्ति जागृत, यात्रा सुखद, शेष समय में आरोग्य सुख में कमी, कार्यों में अड़चनें।

वृश्चिक- कार्यों के बनने से प्रसन्नता, आर्थिक समस्या का निवारण, आपसी सौहार्द, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, शुभ भावनाओं का उदय, धर्म-अध्यात्म में रुचि।

धनु- व्यापार में धन निवेश, शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, मित्रों में उपस्थित गलतफहमियां दूर, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने को।

मकर- आज रात्रि 8/29 बजे तक समय अशुभ, निर्णय लेने में परेशानी, स्पष्टवादिता घातक, तनाव भी, शेष समय अनुकूल, मनोरथ की सिद्धि, भौतिक सुख प्राप्त।

कुम्भ- आज रात्रि 8/29 बजे तक दिनमान पक्ष में, पराक्रम से कुछ कार्य बनने को, सुयश की प्राप्ति, शेष समय विपरीत, समस्याएँ प्रभावी, जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें।

मीन- परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, नवयोजना का शुभारम्भ, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता, राजनैतिक गतिविधियों में अभिरुचि, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।

           - विमल जैन, वाराणसी

    मो. : 09335414722