1606- राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।

1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1896- पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।

1917- प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1919- रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1924- इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।

1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए।

1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1980- भारत की राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज ही के दिन स्थापना हुई।

1999- नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।

2009- इटली में  आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।

2013- राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।