डिजिटल डेस्क : जनता दल यूनाइटेड की ओर से लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जदयू ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हैं। ये सभी स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पार्टी ने यह सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेजी थी, आयोग ने इस पर मुहर लगाकर स्टार प्रचारकों को प्रचार की अनुमति दे दी है।

जेडीयू स्टार प्रचारकों की लिस्ट : जेडीयू की ओर से जारी इस लिस्ठ में एक नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तो दूसरे नंबर पर वशिष्ठ नारायण सिंह। उसके बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा, संजय कुमार झा, रामनाथ ठाकुर, श्नवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, आफाक अहमद खान, मौलाना गुलाम रसूल बलयावी शामिल हैं।

इन दिग्गजों का भी लिस्ट में नाम: वहीं अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, विनोद कुमार यादव, अजीत चौधरी, संजय सिंह, नीरज कुमार, ललन सरार्फ, खालिद अनवर, रविंद्र प्रसाद सिंह, जय कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, संतोष कुमार निराला, भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, वशिष्ठ सिंह, राहुल शर्मा, अरुण माझी, कमर आलम, मनोरमा देवी, राजीव रंजन, कुमुद वर्मा को शामिल किया गया है।