डिजिटल डेस्क : असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ 10 करोड़ रुपए का मानहानि मुकदमा दायर किया है। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के सत्र न्यायाधीश की अदालत में उक्त मामला दायर किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कई बार एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा के खिलाफ कई आपत्तिजनक और हानिकारक टिप्पणियां की हैं। विशेष रूप से मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा था कि भूपेन बोरा जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे, 2025 में उनका भाजपाई बनना तय है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा था कि 2025 में भाजपाई होंगे भूपेन बोरा। उनके लिए दो निर्वाचन क्षेत्र तैयार किए गए हैं। उनका भाजपा में शामिल होना तय है। सीएम के ऐसी सार्वजनिक टिप्पणी करने पर एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा ने उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपए का मानहानि मुकदमा दायर किया है। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के सत्र न्यायाधीश की अदालत 2 मई को इस मामले की सुनवाई करेगा।