डिजिटल डेस्क : फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की नई सूची जारी की है। 2024 में दुनिया में कुल 2,781 अरबपति हैं, जिसमें इस बार रिकॉर्ड 200 भारतीयों को जगह मिली है। पिछले साल यह संख्या 169 थी। अरबपति भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 प्रतिशत अधिक है। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बनी हुई हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान से अब भारत की चौथी सबसे बड़ी शख्सियत हैं। उनकी संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर है। गौरतलब है कि 2005 में सावित्री जिंदल के पति और जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई। इसके बाद सावित्री जिंदल ने पति का कारोबार संभाला। मुकेश अंबानी भारत और एशिया के शीर्ष अमीर व्यक्ति हैं, उनकी संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए।
भारत की सबसे अमीर महिला साबित्री जिंदल, छठे से चौथे स्थान पर पहुंचीं