पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे रंगाली बिहू के आसपास घोषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू ने सोमवार को माजुली में एक चुनावी रैली में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने मैट्रिक का परिणाम घोषित करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। अप्रैल में घोषित होंगे मैट्रिक के नतीजे। बिहू की खुशी के बीच नतीजे घोषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री पेगु ने कहा कि इस बार मैट्रिक के नतीजे पूर्व की तुलना में पहले ही घोषित होंगे। हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के नतीजे आमतौर पर मई में घोषित किए जाते हैं। लेकिन इस बार नतीजे बिहू के आसपास घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की परीक्षाएं 16 फरवरी में शुरू हुईं थी। शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद परीक्षा परिणाम को लेकर अटकलों का अंत हो गया है।
बिहू के बाद घोषित होगा मैट्रिक का रिजल्ट