गर्मी का मौसम आते ही आम के दीवाने खुश होने लगते हैं। पूरे साल फलों का राजा लोगों को बेसब्री से इंतजार करवाता है तब जाकर कहीं आम का स्वाद नसीब हो पाता है। अप्रैल के मौसम में वैसे कच्चे आम खूब आने लगते हैं। जानिए कच्चा आम खाने से क्या फायदे मिलते हैं? कच्चा आम कई पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है। 

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए : कच्चा आम खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए कच्चा आम खाना चाहिए।

पाचन को बनाए बेहतर : जो लोग कच्चा आम खाते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। कच्चा आम खाने से भरपूर फाइबर मिलता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। कच्चे आम के पल्प में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट होता है जो एसिडिटी की समस्या को भी कम करता है।

लू लगने से बचाए : दादी नानी गर्मी में लू के असर से बचाने के लिए कच्ची कैरी का पन्ना पिलाती हैं। कच्चा आम का सेवन करने से लू लगने का खतरा कम होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और कूलिंग बनी रहती है। 

हड्डियों को बनाए मजबूत : कच्चे आम में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में अपनी डाइट में कच्चा आम जरूर शामिल करें। आप बच्चों को भी आम का पन्ना या चटनी खिला सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे : एनसीबीआई  की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे आम में एंटी-डायबिटिक प्रभाव देखा गया है।