डिजिटल डेस्क : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।  ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से सोमवार (1 अप्रैल, 2024) को रामायण, महाभारत, गीता और पत्रकार नीरजा चौधरी की लिखित हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब पढ़ने के लिए मांगी। इस किताब में प्रधानमंत्री कैसे निर्णय लेते हैं के बारे में लिखा गया है।इसके अलावा केजरीवाल ने कोर्ट से जेल में दवाई भी उपलब्ध कराने की मांग की है।

ईडी ने मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।अगले दिन विशेष न्यायाधीश बवेजा ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट ने उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।