1912: भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।
1930: विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।
1933: भारतीय वायु सेना को पंख मिले।
1935: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
1935: इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरुआत।
1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।
1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।
1954: सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।
1954: कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।
1956: कंपनीज ऐक्ट लागू किया गया।
1957: दाशमिक मुद्रा की शुरुआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू हुई।
1962: मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।
1969: तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।
1973: भारत के जिम कार्बेट नैशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत।
1976: टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।
1976: स्टीव जॉब्स ने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की।
1978: भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरुआत।
1992: आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत
2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।