राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने  कहा कि स्टार प्रचारकों के रूप में अन्य दलों के व्यक्तियों के नाम प्रकाशित करके जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के लिए उसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज की है। राकांपा (शरदचंद्र पवार) महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं।