बात जब पैरों की खूबसूरती की हो तो ज्यादतर महिलाएं इसे नजर अंदाज कर देती हैं। पैरों की गंदगी कालेपन की वजह से हमें कई बार काफी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। कई बार धूप में ज्यादा देर रहने की वजह से पैर काले हो जाते हैं। इसके अलावा ठीक से देखभाल न करने के कारण और गलत फुटवियर के कारण भी पैर काले होने की समस्या हो जाती है। आगर आपको पार्लर में जाकर पेडीक्योर कराने का समय नहीं है तो कुछ घरेलू उपायों से पैरों की खूबसूरती निखारा जा सकता है। 

संतरा : इसके लिए संतरे के छिलके को सूखा कर इसे मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को पैरों पर रगड़कर कुछ समय के लिए  छोड़ दें  और और कुछ देर बाद साफ पानी से धो डालें। इसे आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इससे पैरों का कालापन दूर होने के साथ पैरों की चमक भी बढ़ेगी 

नींबू : 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल को एक कटोरे में मिक्स कर लें। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले पैरों पर लगा लें  और सुबह ताजे ठंडे पानी से धो डालिए। एक नींबू को बीच से दो टुकड़ों में कांटे। इस नींबू में 2 से 4 दाने चीनी के भी ले सकते हैं। अब इस नींबू को पैरों पर कुछ देर तक  रगड़ें।  ऐसा करने पैरों की स्क्रबिंग भी हो जाएगी। इससे पैरों के कालेपन को दूर करने में मदद मिलेगी। नींबू में विटामिन सी ब्लीचिंग एजेंट होने की वजह से यह पैरों की रंगत को निखारने में मदद करता हैं । 

एलोवेरा : पैरों में कालेपन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा, नमक, पानी और  एलोवेरा जेल को आधी बाल्टी पानी में मिलाएं और अब अपने पैरों को इस बाल्टी में कुछ देर तक रखें। इसके बाद आप बाल्टी में अपने पैरों को रगड़ें और बाद में बाहर निकाल कर साफ कर लें। अब पैरों को तौलिए से सूखा कर  मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। इससे पैरों के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है और पैरों की डेड स्किन भी निकल जाती हैं ।

बेसन : बेसन और दही का मिश्रण पैरों के कालेपन को दूर करने में काफी लाभदायक साबित होता है।  आप बेसन और दही का मिश्रण बना लें। फिर इस पेस्ट से पैरों पर मसाज करके 20  मिनट बाद पानी से धो लें। ये प्रक्रिया आप डेली  नियमित तौर पर कर सकते हैं। 

बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा और टमाटर का इस्तेमाल कर आप पैरों के कालापन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें टमाटर का रस और नारियल तेल मिला दें। इस मिश्रण से पैरों पर स्क्रब करें बाद में पानी से धो लें। 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसमें गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को पैरों पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और पैरों को सामान्य पानी से धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।

आलू : आलू का रस क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है। आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें अब इस रस को पैरों के त्वचा और आसपास  लगाकर 10 से 15 मिनट  तक छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से पैर धो लें और इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।  किसी कांच के बर्तन में एक बारीक कसा हुआ आलू और एक ताजा नींबू निचोड़ ले और इस मिश्रण को आधे घण्टे तक पैरों पर लगा रहने के बाद ताजे ठंडे पानी से धो डालें। इससे पैरों की टैनिंग दूर करने में मदद मिलेगी।