बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद क्रिकेटर्स के सपोर्ट में उतरे और फैंस से उन खिलाड़ियों का सम्मान करने की अपील की, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। सोनू का ये कमेंट क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के फैंस द्वारा भारी आलोचनाओं का सामना करने के बाद आया है। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की कमान संभालने के बाद से, पंड्या को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएल 2024 मैचों के दौरान स्टेडियम में लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। किसी भी खिलाड़ी का नाम लिए बिना, सोनू ने एक्स पर लिखा, हमें अपने खिलाडिय़ों का सम्मान करना चाहिए।
क्रिकेटर्स के फैंस पर भड़के सोनू सूद, कहा- 'एक दिन आप उनके लिए चीयर्स करते हैं, अगले दिन आलोचना'