1867 : अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा।
1919 : जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने अपना कब्जा किया।
1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1945 : सोवियत संघ ने आस्टि्रया पर आक्रमण किया।
1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना आज ही के दिन हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950 : मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया.
1963 : फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1976 : अवैध अधिकृत फलिस्तीन में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।
1977 : स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।
1982 : नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992 : सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2003 : पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
1853 : नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म हुआ।
1899 : भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार करनेवाले सीरिल रैडक्लिफ का जन्म हुआ।
1908 : भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म हुआ।
2002 : प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का आज ही के दिन निधन हुआ।
2005: मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का आज ही के दिन निधन हुआ।
2006: आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ।