1798 : स्विट्जरलैंड गणराज्य का गठन हुआ।
1804 : हैती में हजारों गोरों का नरसंहार किया गया।
1807 : जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह वेस्ता खोजा। इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।
1849 : महाराजा दिलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
1857 : कलकत्ता के निकट बैरकपुर में मंगल पांडे ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।
1859 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी का दोषी पाया गया और अंग्रेज सरकार ने उन्हें देश निकाला देकर रंगून भेज दिया।
1942 : जर्मन पनडुब्बी -585 डूब गई।
1951 : अमरीकी नागरिक जूलियस और एथेल रोसेनबर्ग को एक साजिश के लिए दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई।
1953 : हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1961 : अर्थशास्त्री जॉन केनेथ गैलब्रेथ को भारत में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया था।
1999 : उत्तर प्रदेश के कुमायूं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 वेग के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
2002 : दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।
1954 : राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का दिल्ली में शुभारंभ।