बेर  स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होते हैं। बेर कोJujube नाम से भी जाना जाता हैं। बेर की कई वैरायटी होती हैं। लेकिन होली के आसपास मीडियम साइज या खट्टे-मीठे बेर आते हैं, जिसे नेचुरल पैथी और आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व  होते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे से दिखने वाले बेर को खाने से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। माना जाता है कि बेर में कैलोरी काफी कम होती है। सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह फल : कम कैलोरी और फाइबर की मात्रा अच्छी होने के चलते बेर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

साथ ही बेर में अलग-अलग बायोएक्टिव तत्व मिलते हैं। ये बायोएक्टिव तत्व पॉलीफेनोल्स, पॉलीसेकेराइज, न्यूक्लियोटाइड, अमीनो एसिड, डाइटरी फाइबर, फैटी एसिड, अल्कलॉइड आदि होते हैं। जानिए कौन कौन सी बीमारियों में मददगार होते हैं बेर?

इम्यूनिटी : बेर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, बी12 और विटामिन ए मौजूद होता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।

रखे दिल का ख्याल : हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बेर का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स पाया जाता है, जो हार्ट को बीमारियों से दूर रखता है। इसके साथ ही बेर कैंसर सेल्स को पैदा होने से रोकने में भी मददगार साबित होते है। पेट रखे स्वस्थ : बेर डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखता है और पेट की कब्ज की समस्या को दूर करता है।