डिजिटल डेस्क : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हर रोज एक के बाद एक झटके लग रहे हैं।अब भारत की सबसे अमीर महिला और देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शुमार सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब उनके बेटे नवीन जिंदल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।
सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर पार्टी छोड़ने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा- "मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूँगी।"