गुवाहाटीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को असम का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही असम के केंद्रीय प्रभारीं बैजयंत जय पांडा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी ने एम चुबा आओ को मेघालय, सांसद अजीत गोपछड़े को मणिपुर, बिहार विधान परिषद के सदस्य देवेश कुमार को मिजोरम, नलिन कोहली को नगालैंड और अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
कैप्टन अभिमन्यु बने असम भाजपा का चुनाव प्रभारी