2008 : अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा था।
2006 : यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।
2003 : रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
1989 : अंतरिक्ष में अमरीका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।
1977 : यूरोपियन फाइटर एयरक्राफ्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।
1961 : पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
1956 : अमरीकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।
1933 : जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।
1901 : अमरीका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।
1899 : इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
1884 : बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।
1871 : पहला अंतर्राष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।
1855 : अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।
1841 : पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।