होली त्योहार भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाकर सभी त्योहार का मजा लेते हैं लेकिन रंगों का यह त्योहार उस समय फीका पड़ जाता है जब आंखों में रंग चला जाए। आंखों में रंग जाने के कारण एलर्जी और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे टिप्स जिनके जरिए आप होली के रंगों से अपनी आंखों को बचा सकते हैं। 

आई ड्रॉप्स डालें : आंखों को रंग से बचाने के लिए अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं। जब होली खत्म हो जाए तो आंखो को ठंडे पानी के साथ साफ करें और इसके बाद डॉक्टर्स से पूछकर किसी आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। आई ड्रॉप्स डालने से आंखों की एलर्जी और खुजली से आपको राहत मिलेगी। होली खेलने से पहले और बाद में आई ड्रॉप्स जरुर डालें।

मॉइचराइजर या नारियल तेल : आंखों के चारों ओर अच्छा-सा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें ताकि आंखों के आस-पास कोई रंग न जमा हो सके। कोल्ड क्रीम होली के रंगों से बचाने में आपकी मदद करेगी। इसके अलावा होली खेलने से पहले आंखों के आस-पास नारियल तेल के साथ मसाज करें। क्रीम की तरह नारियल तेल भी आपकी आंखों में रंग जाने से रोकेगा क्योंकि यह त्वचा की सतह पर बैठ जाएगा जिससे रंग उडऩे की संभावना कम होगी। 

साफ पानी से धोएं आंखे : होली खेलते हुए आंखों के आस-पास लगे रंग को हमेशा साफ और पानी से धोते रहें। आंखों को साफ रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। गुलाब जल आंखों से रंग के धब्बे और जमी हुई धूल खत्म करने में मदद करेगा। गुलाब जल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो कैमिकल के कारण प्रभावित हो रही आंखों की जलन कम करने में मदद करते हैं।  

चश्मा पहनें : होली में इस बात का ध्यान रखें कि यदि कोई आपके चेहरे पर रंग लगा रहा है तो आंखें बंद कर लें। इससे आंखों में रंग न हीं जा पाएगा। इसके अलावा बाहर जाने से पहले चश्मा जरुर पहनें। इस तरह भी आपकी आंखें बिल्कुल सुरक्षित रहेंगी।

आंखे न रगड़ें : होली खेलते हुए यदि आपकी आंखों में रंग चला गया है तो आंखों को रगडऩे की जगह किसी सूती कपड़े के साथ साफ करें। आंखों को रगड़े नहीं इससे भी कैमिकल युक्त रंग आपकी आंखों में नहीं जा पाएगा।  

गुब्बारे से बचाएं आंखे : कई बार होली खेलते हुए गुब्बारे आंखों में चले जाते हैं जिसके असर आंखों की पुतलियों पर होता है। इसके अलावा गुब्बारे के कारण रेटिना डैमेज होने का खतरा भी रहता है।