डिजिटल डेस्क : राजस्थान के अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियाों के पटरी से उतरने के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लोको पायलट ने रेड सिग्नल को पार किया था। इसी वजह से ट्रेन एक मालगाड़ी के दो पिछले वैगनों से टकरा गई। इस हादसे में साबरमती एक्सप्रेस की चार बोगियां पटरी से उतर गई थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ, हालांकि टक्कर के समय ट्रेन की गति 50 किमी प्रति घंटा थी। लोको पायलट ने भी अपनी दलील में स्वीकार किया कि मदार स्टेशन में प्रवेश करने से पहले उसने पहला सिग्नल डबल येलो की स्थिति में और दूसरा सिंगल येलो की स्थिति में देखा था।ड्राइवर ने आगे कहा कि जब उसने तीसरा सिग्नल लाल स्थिति में देखा तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन तब तक ट्रेन मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई।
लोको पायलट ने पार किया था रेड सिग्नल, इसलिए मालगाड़ी से टकराई साबरमती-आगरा एक्सप्रेस