हिंदू धर्म में 33 कोटि के देवी-देवताओं का वर्णन शास्त्रों में बताया गया है। उनमें से कुछ प्रमुख देवी-देवता है जिनकी विशेष तौर पर हम पूजा करते हैं या उनके मंदिर जाकर उनका पूजन करते हैं। प्रत्येक देवी-देवताओं की पूजा के अलग-अलग विधान शास्त्रों में बताए गएं हैं। इसी के साथ उनके निमित्त जो पूजन सामग्री है वह भी भिन्न हैं। हम जिन देवी-देवताओं की वंदना करते हैं उनसे सभी प्रकार की प्रार्थना कर अपने सुख के लिए उनसे कामना करते हैं। हर किसी के कोई न कोई आराध्य देवी-देवता होते हैं। आज हम आपको पूजा पद्धित के अनुसार बताएंगे कि कौन सा फूल किस देवी-देवता को प्रिय है और उन्हें अर्पित करने से कौन सा फल आपको प्राप्त होगा। पूजा के दौरान चढ़ाएं देवी-देवताओं के ये प्रिय फूल।
श्री गणेश : हिंदू धर्म में प्रथम पूज्यनीय देवता श्री गणेश हैं उनको आप चांदनी, परिजात या चमेली का फूल अर्पित कर सकेत हैं। उनको पूजा के दौरान दूर्वा अवश्य चढ़ाएं।
श्री हरि विष्णु : भगवान विष्णु की आराधना के दौरान आप उनको पीले रंग का पुष्प अर्पित करें। पूजा के दौरान आप उनको बेला, चंपा, केवड़ा और मालती के फूल चढ़ा सकते हैं। उनको आप तुलसी दल भी अवश्य चढ़ाएं। मां लक्ष्मी : लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से व्यक्ति सदैव जीवन में धन से संपन्न रहता है। मां लक्ष्मी की कृृपा पाने के लिए आप उनको लाल गुलहड़, लाल गुलाब और कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आप पर उनकी कृृपा बरसेगी और जीवन में अथाह धन-संपत्ती का सुख प्राप्त होगा। हनुमान जी : बजरंगबली की पूजा में आप उनको लाल गुलाब, गेंदा और लाल चमेली के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपके समस्त कष्टों को दूर करेंगे। महादेव : शिव जी की पूजा में आप उनको कनेर का फूल, सफेद आक, शमी का फूल और धतूरे का फूल चढ़ा सकते हैं। इसी के साथ आप उनको बेल पत्र भी चढ़ा सकते हैं और उनकी कृृपा के पात्र बन सकते हैं। सूर्य भगवान : अगर आप सूर्य देव की प्रातः वंदना करते हैं तो उनको लाल गुलाब, लाल गुलहड़, गेंदा और कनेर का फूल अर्पित कर सकते हैं। मां दुर्गा : जगत जननी मां दुर्गा देवी को आप लाल गुलहड़ का फूल उनकी पूजा के दौरान अर्पित करें। ऐसा करने से आपका जीवन धन-धान्य से भर जाएगा और देवी मां का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। इनके अलावा हिंदू धर्म में अन्य देवी-देवताओं को भी विभिन्न प्रकार के फूल अर्पित किए जाते हैं।