रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने होने वाले बच्चों से मिलने के लिए दिन गिन रहे हैं। बता दें, कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में विला डेल बालबियानेलो में एक-दूसरे से शादी की थी। उनकी शादी उनके फैंस के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं थी। जल्द ही माता-पिता बनने वाले स्टार्स अपनी प्रेगनेंसी सफर की झलकियां दे रहे हैं, जिससे उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को उनकी प्रेगनेंसी के बारे में कुछ बातों के बारे में बताया। सूत्र ने खुलासा किया कि दीपिका ने पहले ही अपनी सभी वर्क कमिटमेंट्स पूरी कर ली थीं। जबकि रणवीर की ऐसी कोई प्लान नहीं था, अब वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ रहने के लिए एक साल का पैटेरनिटी लीव लेंगे।
बच्चे के लिए एक साल का पैटरनिटी ब्रेक लेंगे रणवीर सिंह, फिल्मों से रहेंगे दूर