1349 : जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

1413 : हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1791 : ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

1836 : कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1857 : जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

1858 : लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1887 : बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1954 : पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

1916 : शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।

1971 : भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

1977 : जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

1978 : बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।

1990 : नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आज़ादी मिली।

2000 : गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री बने।

2006 : ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोरसी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।

2012 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस घोषित किया।