शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को विश्वभर के पर्यटकों के लिये पुनः खोल दिया गया ।आज राष्ट्रीय उद्यान के कोंहरा वनांचल अन्तर्गत मिहिमूख प्रवेश द्वार पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान असम सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग के मंत्री परिमल शुक्लवैद्य ने फीता काटकर औपचारिक रूप से वर्ष 2021-22 पर्यटन वर्ष के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए खोल दिया।इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करने के साथ ही मंत्री महोदय ने बाहरी राज्यों से आये पांच पर्यटकों को फूलाम गामोसा से अभिवादित किया। इसके बाद वनमंत्री ने उद्यान का दौरा करने के बाद वन विभाग के हाथियों को खाद्य प्रदान किया।इसके बाद उन्होंने उद्यान के बागोरी वनांचल को भी पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया।बताते चलें कि आज काजीरंगा के कोंहरा और बागोरी वनांचल अंतर्गत पर्यटन के लिए आंशिक सड़कों को ही पर्यटकों के लिए खोला गया है।बाद में क्रमानुसार राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत अगरातोली या बूढ़ापहाड़ वनांचल के साथ अन्य वनांचलों को भी पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।उद्यान को पुनः पर्यटकों के लिए खोले जाने के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए प्रबंधन पक्ष की ओर से वर्तमान पर्यटकों के लिए केवल जीप सफारी सेवा की शुरुआत किये जाने की जानकारी दी है।