1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।

1571: स्पेनी सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया। 

1920:अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया। 

1944:आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।

1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1972: भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

1982: प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन।

1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन ।

1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन।

1996: बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुनःएकीकरण किया गया।

2001: ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

2004: अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में चीन पर मुकदमा ठोका।

2005: पाकिस्तान ने शाहीन-द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2008: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। 

2008: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।