नई दिल्ली : रश्मि गोविल ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडियन ऑयल), फॉच्र्यून-500 ऊर्जा कंपनी, में निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार संभाला लिया है। सुश्री रश्मि गोविल मानव संसाधन में एमबीए और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त हैं। उन्हें 1994 में इंडियन ऑयल से जुड़ने के बाद मानव संसाधन के विभिन्न पहलुओं में लगभग तीन दशकों का समृद्ध अनुभव हासिल है।
निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में नियुक्त होने से पहले, वह कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन विकास और कर्मचारी संबंध) के रूप में कार्यरत थीं। सुश्री गोविल ने इंडियन ऑयल के रिफाइनरी मुख्यालय में भी काम किया है, साथ ही मथुरा रिफाइनरी यूनिट में चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा किया है।