1527 : बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।

1693 : इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होलकर का जन्म।

1792 : स्वीडन के राजा गुस्ताव तृतीय को काउंट जैकब जोहान एंकरस्ट्रॉम ने ओपेरा में एक नकाबपोश गेंद पर गोली मार दी थी।

1846 : प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।

1901 : स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।

1910 : इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेला।

1997 : नवजोत सिंह सिद्धू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का एकमात्र दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 673 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 201 रन की पारी खेली जो उस समय क्रिकेट इतिहास में सबसे धीमे दोहरे शतक के तौर पर दर्ज हो गई। 

2000 : पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह मारने का आदेश दिया था जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।

2002 : न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 163 गेंद में दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया। 

2012 : सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।