पूर्वांचल प्रहरी नगर संवाददाता बंदरदेवा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश में कल अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 825 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सुरंग का निर्माण चीन की सीमा पर तेजपुर को तवांग से जोडऩे वाली सड़क पर किया गया है। सुरंग क्षेत्र को सभी मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। सेला सुरंग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से इसकी निकटता के कारण यह बहुत महत्व रखती है। एक बार पूरा होने के बाद सेला सुरंग दुनिया की सबसे लंबी बायलेन सुरंग होगी। सेला सुरंग के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी राज्य असम जाने से पहले अरुणाचल प्रदेश में लगभग बीस विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
अरुणाचल में आज सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री