डिजिटल डेस्क : सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, सुप्रीम कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थित पार्टी कार्यालय को 15 जून 2024 तक हटाने का आदेश दिया है। आप के खिलाफ ये शिकायत दी गई थी कि राउज एवेन्यू कोर्ट को आवंटित जमीन पर पार्टी का दफ्तर बनाया गया है।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने आप से अपने कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के लिए भूमि एवं विकास कार्यालय से संपर्क करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने भूमि एवं विकास कार्यालय से आप के अनुरोध पर कार्रवाई करने और 4 सप्ताह के भीतर अपना निर्णय बताने को कहा है।
पीठ ने कहा, ‘हम एलएंडडीओ से आवेदन पर कार्रवाई करने और चार सप्ताह की अवधि के भीतर अपना निर्णय बताने का अनुरोध करेंगे।’ उन्होंने कहा कि आप के पास जमीन पर बने रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।