पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटी: दरअसल पिछले दो दिनों से लोकसभा चुनाव टिकट वितरण के कयासों और अटकलों के बीच पार्टी की ओर से डिब्रूगढ़ ससदीय सीट से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल या केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली में से किसे टिकट मिलेगा उसकी काफी चर्चा होने के बाद अंतत: सोनोवाल कों वहां प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल नाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गुहमंत्री अमित शाह को लोकसभा चुनाव लडऩे का अवसर देने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज तक जो जिम्मेदारी दी थी उसे निष्ठा पूर्वक करने का प्रयास किया और आगे भी उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आम का आर्शीवाद चाहिए ताकि आपकी सेवा करने का एक और अवसर मिल सके। उन्होंने  कहा कि हमने साथ मिलकर जन सेवा, स्वास्थ्य और समृद्धि के क्षेत्र में काम किया है और आपकी मदद के बिना यह सब संभव नहीं था। आप सभी का साथ होने से देश की समृद्धि और विकास की ऊंचाइयों को छूने के लिए एक बार फिर से आपका आशीर्वाद चाहिए।

वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी संसदीय क्षेत्र की उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव का टिकट मिलने पर खुशी व्यक्त की। अपने नाम की घोषणा पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.हिमंत विश्वशर्मा और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता लोकसभा चुनाव लडऩे का जो अवसर प्रदान के लिए उसके लिए मैं आभार प्रकट करती हूं।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे जमीन से लेकर आज इस मुकाम तक पहुंचाया जिसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से आज यह सिद्ध हो चुका है कि पार्टी प्रदेश की जनता के लिए  ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने वाले हर कार्यकर्ता को न सिर्फ प्रोत्साहित करती है बल्कि और आगे बढऩे का अवसर भी देती है।