हींग वो मसाला है, जो दाल से लेकर सब्जी में सुगंध का तड़का लगाता है। रसोईघर इस मसाले के बिना अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हींग सिर्फ बिरयानी, दाल और सब्जी का स्वाद ही बेहतर नहीं बनाता बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचता है। आयुर्वेद के अनुसार हींग में मौजूद पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 

इन बीमारियों में कारगर है हींग पेट की बीमारियों को करें दूर : अगर आप कब्ज, गैस, और बदहजमी से परेशान हैं तो चुटकी भर हींग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। साथ ही आग आप पेट में कीड़ों की समस्या से परेशान है तो हींग का उपयोग आपको इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

खांसी में हींग के फायदे : खांसी को नियंत्रित करने में भी हींग का उपयोग फ़ायदेमंद होता है, हींग में कफ को शांत करने के साथ -साथ एंटी बैक्टि्रयल गुण भी होता है जो कि खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। इसे छाती पर लगाने से दमा, कुक्कुरखांसी, फेफड़े की सूजन में लाभ होता है।

पीरियड में दिलाए आराम : अगर आपको पेडियड में बहुत ज्यादा दर्द या क्रैम्प आता है तो हींग आपके लिए संजीवनी बूटी समान हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले औषधि तत्व मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द के साथ-साथ अन्य तकलीफों को भी कम करने में मदद करते है।

दांत दर्द से राहत दिलाए : अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं और चाहते है कि घर पर ही कुछ ऐसा मिल जाए जिससे दांत के दर्द को कम किया जा सके तो हींग का इस्तेमाल करें। हींग में दर्दनिवारक गुण के साथ -साथ एन्टीबैक्टि्रयल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम कम करने में मदद करती है। हींग को थोड़ा गर्म कर लें। इसे जिस दांत पर कीड़े लगे हों वहां लगाकर थोड़ी देर के लिए दबा लें। इससे कीड़े नष्ट होने लगते हैं।