डिजिटल डेस्क : असम में कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। राणा गोस्वामी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।बता दें कि राणा गोस्वामी जोरहाट से विधायक रह चुके हैं। राणा गोस्वामी ने पिछले दिनों असम के संगठनात्मक प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था।अटकलें लगाई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को इस्तीफा पत्र भेजने के बाद, सूत्र के अनुसार  वह कल नई दिल्ली जाएगें जहां उनके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने और पार्टी में शामिल होने की संभावना है। राणा गोस्वामी के इस्तीफे के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीएम ने बताया कि राणा गोस्वामी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता रहे हैं और अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो वह (हिमंत बिस्वा शर्मा) उनके फैसले का स्वागत करेंगे।