पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता तिनसुकिया : सूदखोरी के खिलाफ आज शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा शीघ्र ही सूदखोरी की दुकान बंद करने जा रहा हूं। तिनसुकिया जिले के सदिया में आज आयोजित भूमि पट्टा वितरण समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन जिन व्यक्तियों ने ब्याज पर कर्ज लिया है उन्हें कर्ज लौटने की आवश्यकता नहीं है। कारण कि शीघ्र ही इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अब इन सूदखोरों की दुकान बंद करवाने में लगा हूं। कारण कि एक सौ रुपये की कर्ज पर 20 रुपया तक ब्याज लेते हैं। गरीब लोगों पर अत्याचार करने के लिए पता नहीं कौन-सी तकनीक अपनाते हैं। किसने रिसर्च कर निकाला है गरीब लोगों पर अत्याचार करने की यह तकनीक। कितनी गलत बात है एक लाचार बेबस गरीब से एक सौ रुपए पर 20 से 30 रुपए तक ब्याज लेने का फार्मूला। उन्होंने कहा कि आपलोग चिंता मत करें बहुत जल्द आपलोग टीवी पर देखिएगा की लिया गया कर्ज लौटाना नहीं है और इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
शीघ्र ही बंद होंगी सूदखोरी की दुकानें : सीएम