केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है।  गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश में खड़गे को जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करेंगे।