नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तारीख आहिस्ता-आहिस्ता पास आ रही है। एक अनुमान है कि अप्रैल-मई में आम चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों बैठक कर बता भी दिया कि हमारी चुनाव को लैकर तैयारी पूरी हो गई है। सबको अब तारीखों का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि इलेक्शन कमीशन फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले हफ्ते में तारीखों का ऐलान भी कर सकता है। पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए अकेले 370 का टार्गेट रखा है। वहीं  उनका दावा है कि एनडीए इस बार 400 का आंकड़ा पार कर लेगी। विपक्षी गठबंधन इंडिया भी मोदी सरकार को टक्कर देने की तैयारी में है। इस बार एनडीए का मुकाबला यूपीए से नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन से है। वहीं एनडीए तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है।  इंडिया गठबंधन में इस बार कांग्रेस,  डीएमके, सीपीआई, आरजेडी, जेएमएम, एनसीपी(शरद पवार), शिवसेना(यूबीटी), सपा, आजाद समाज पार्टी, सीपीआई(माले). आयूएमएल, केएमडीके, एमकेके, एमडीएमके, वीसेके, जेकेपीडी, पीडब्लूपी शामिल हैं।