बदलते मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अक्सर हम अपने चेहरे और हाथों की स्किन का तो केयर कर लेते हैं लेकिन पैर और एड़ियों का ख्याल नहीं रखते। केयर के अभाव में  एड़ियां रूखी हो जाती हैं और फटने लगती हैं। ऐसे में एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए अधिकतर लोग गर्म पानी से इन्हें धोते हैं और स्क्रबिंग करते हैं। लेकिन अगर आप स्क्रबिंग के बाद अच्छा फुट क्रीम ना लगाएं तो एड़ियां और भी सख्त और रूखी हो जाती हैं। जानिए, सिंपल चीजों की मदद से अपने पैरों की खूबसूरती को किस तरह बढ़ा सकते हैं और एड़ियों को नर्म व गुलाबी रख सकते हैं। ये फुट क्रीम आप रोज रात में एड़ियों पर अप्लाई कर सकते हैं।

सामग्री : सरसों का तेल आधा कप, मोमबत्ती एक, वैसलीन 1 चम्मच, ग्लिसरीन 1 चम्मच।

विधि : 1सबसे पहले एक छोटे से पैन आधा कप सरसों का तेल डालें और उसे गर्म करें। 1जब इसमें से धूंआ निकलने लगे तो गैस को बंद कर दें और इसमें एक मोमबत्ती डालें। 1जब ये धीरे-धीरे पिघलकर तेल में घुल जाएगी तो इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डाल लें। 1फिर गैस को कम आंच पर ऑन करें और पैन में एक चम्मच वैसलीन भी डाल लें। 1जब ये सारी चीजें अच्छी तरह से घुल जाए तो गैस का फिर बंद कर दें। 1अब इस घोल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 1एक छोटा-सा कंटेनर लें और इसमें ये घोल डाल लें। आपका फुट क्रीम तैयार है।